Gorakhpur News: प्रेम प्रसंग को लेकर मनबढ़ों ने सगे भाइयों पर किया हमला
गोरखपुर, अक्टूबर 14 -- Gorakhpur News: सहजनवा। सहजनवा थाना क्षेत्र के भरोहिया में मंगलवार रात प्रेम प्रसंग को लेकर मनबढ़ों ने दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भरोहिया निवासी ध्रुव, इंद्रजीत और गुड्डू सगे भाई हैं। तीनों शादीशुदा हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक एक महिला को घर से भगा ले गया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि वैभव, राकेश, सौरभ और शिव कुमार ने ध्रुव और इंद्रजीत पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.