Gorakhpur News: प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी सोमवार सुबह प्रेमी से शादी करने की जिद में पड़ोसी गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सरहरी चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को समझाने का प्रयास किया। प्रेमी के आने पर ही नीचे उतरने की जिद करने पर पुलिस ने युवक को मौके पर बुलाया। उसके समझाने के बाद किशोरी टावर से नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस दोनों को चौकी ले गई और पूछताछ की। मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी की गांव के ही एक युवक से करीब तीन साल से दोस्ती थी। किशोरी युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.