गोरखपुर, नवम्बर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। शाहपुर के पादरी बाजार स्थित मानस विहार कॉलोनी से लापता पांच वर्षीय आरुष शर्मा की हत्या कर दी गई। मां के साथ रह रहा प्रेमी रितिक यादव बच्चे को कार से बाघागाड़ा स्थित राप्ती नदी के किनारे ले गया और हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपित ने वारदात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर पुलिस नदी में बच्चे के शव की तलाश कर रही है। हालांकि, शव बरामद होने तक पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- प्रेमिका के 5 साल के बेटे की हत्या कर राप्ती नदी में फेंका शव, प्रेमी ने कबूला जुर्मपरिवार और रिश्तों की पृष्ठभूमि मूल रूप से महराजगंज के मटिया निवासी रूबी शर्मा की शादी करीब 10 वर्ष पहले सहजनवा के मटियरा निवासी देवनंदन शर्मा से हुई थी। दोनों क...