गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव के टोला कृतपुरा में मारपीट के दौरान एक प्रसूता समेत चार लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। विकास कुमार ने पड़ोस के पांच लोगों पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, उनकी पत्नी वंदना का तीन-चार दिन पहले ही प्रसव हुआ था। घटना में पत्नी के अलावा उनकी मां, मौसी और उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकास कुमार के अनुसार, उनका अपनी पत्नी वंदना से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले दशरथ पुत्र पन्नेलाल, वकील पुत्र पन्नेलाल, अरुण, बिंदू और प्रहलाद वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी। विकास ने अपने सिर में गंभीर ...