Gorakhpur News: प्रशिक्षण संस्थान को निकली युवती लापता, केस दर्ज
गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: चिलुआताल। थाना क्षेत्र के मोहरीपुर निवासी 18 वर्षीय युवती पांच अक्तूबर को घर से चरगांवा स्थित प्रशिक्षण संस्थान के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के अभिषेक पासवान पर शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती और आरोपी की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- प्लस टू का फॉर्म भरने गई छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: युवती को भगाने के आरोप में युवक पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.