गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी गगहा में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों की 38 कार्यकत्रियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित हुआ। प्रशिक्षण 5 से और 7 अक्टूबर को जिला परियोजना कार्यालय गोरखपुर के निर्देशानुसार सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में दिव्यांगता के प्रकार, बच्चों की पहचान, मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा के अधिकार अधिनियम और उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा हुई। प्रशिक्षण स्पेशल एजुकेटर एवं मास्टर ट्रेनर राजकुमार यादव और मास्टर ट्रेनर राजू यादव दिया। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी गगहा डा प्रदीप शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। अंत में सभी 38 कार्यकत्रियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. सुमन्त सिंह, हामिद अली, अवधेश सिंह, राम सनेही, मोहम्मद मुख्तार, वरुण कुमार राय, अनन्त कुमार त...