Gorakhpur News: प्रधान प्रतिनिधि को मनबढ़ों ने पीटा, केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बैकुंठपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव को 13 अगस्त को गेनुआडीह चौराहे पर चार मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीट दिया। सुनील के अनुसार वह अधिकारियों को ग्रामसभा में कराए गए कार्यों की प्रगति दिखा रहे थे। तभी अमित यादव उर्फ बादल, अंगद यादव, सर्वजीत यादव और अनिरुद्ध यादव लाठी-डंडा लेकर उन पर टूट पड़े। मारपीट में उनके बाएं हाथ की कनी अंगुली टूट गई। वीडियो बनता देख आरोपित गाली-गलौज और जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.