गोरखपुर, सितम्बर 30 -- Gorakhpur News: पिपराइच,हिन्दुस्तान संवाद। कोआपरेटिव इंटर कॉलेज पिपराइच के प्रधानाचार्य आवास में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने मेन दरवाजे की कुंडी तोडकर 85 हजार नकदी,जेवर व सामान चुरा लिया। चोरी की जानकारी बुधवार की सुबह ड्यूटी से वापस आने पर आवास में रह रहे दीवान को हुई। प्रधानाचार्य ने बताया की चोर गैस सिलेंडर, चूल्हा, कुकर, बर्तन, राशन, कूलर, हैंडपंप, मोटर व कीटनाशक छिड़काव मशीन तथा बक्से का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये नकद और कपड़े भी चुरा लिया। आवास में रहने वाले 112 नंबर में तैनात दीवान चन्दन प्रसाद का सूटकेस भी चोर उठा ले गये। इसमें वर्दी, कपड़े, पांच हजार रुपये नकद, शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्र, दो पासबुक और चेकबुक थे। बदलने के लिए रखा पत्नी का मंगल सूत्र भी चोर उठा ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...