गोरखपुर, अक्टूबर 31 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र की अर्चना वर्मा ने पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, धमकी देने और जेवरात व महत्वपूर्ण दस्तावेज हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनके नाबालिग बेटे को भी डराया-धमकाया गया और मारपीट की गई। साथ ही मायके के परिवार को भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। महिला ने देवर पर फर्जी संयुक्त बैंक खाता खुलवाने और एलआईसी के दस्तावेजों पर कूटरचित हस्ताक्षर कर रुपये निकालने की कोशिश का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर शाहपुर पुलिस ने ससुर राजेश्वर प्रसाद, ननद अमृता मौर्या, देवर धर्मेंद्र कुमार,नंदोई अशोक, शिवम मिश्रा, आर्यन, सुनील एलआईसी एजेंट,शशांक जायसवाल, उमेश कुमार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: असहाय महिला के मकान में किया कब्...