गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के रजौली बुजुर्ग गांव में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के मामले में ग्राम पंचायत प्रशासक रेनू शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। तहरीर के अनुसार, 12 जुलाई को ग्राम पंचायत की दियारा स्थित पांच एकड़ भूमि पर पांच हजार पौधे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी और गोला के खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: पावटीकलां के प्रधान पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज पौधरोपण के बाद विधायक ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे, ...