गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा, हिटी। पीपीगंज पोस्ट ऑफिस की एजेंट और उसके पति पर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के करीब 50 जमाकर्ताओं से लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगा है। मामले में 18 जमाकर्ताओं ने बुधवार को सामूहिक रूप से पीपीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जमाकर्ताओं का आरोप जमाकर्ताओं का आरोप है कि पोस्ट ऑफिस की एजेंट अपने पति के सहयोग से प्रतिदिन जमा योजना के तहत रकम जमा कराने के लिए उनसे रुपये लेते थे। रकम लेने के बाद एक रजिस्टर में जमाकर्ताओं के हस्ताक्षर भी कराए जाते थे। आरोप है कि एजेंट दंपति ने जमा की गई रकम पोस्ट ऑफिस में जमा करने के बजाय अपने पास रख ली। जमाकर्ताओं को जब अपने खातों में जमा रकम की जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पोस्ट ऑफिस से संपर्क किया। ...