गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज क्षेत्र के पटना रामनगर में जमीन की पैमाइश करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक और लेखपाल से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पहले जरीब खींचकर पैमाइश रुकवा दी और बाद में घर से फरसा व लाठी लेकर दोनों राजस्वकर्मियों को दौड़ा लिया। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डेरवा के राजस्व निरीक्षक सरयू प्रसाद यादव ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त को कमिश्नर के आदेश पर वह हल्का लेखपाल अरविंद विश्वकर्मा के साथ ग्राम पटना रामनगर में भूमि की पैमाइश करने पहुंचे थे। पैमाइश के दौरान गांव निवासी सुभाष साहनी पुत्र राम केवल मौके पर पहुंचा और जरीब खींचकर काम रोक दिया।आरोप है कि इसके बाद सुभाष घर से फरसा और लाठी ले...