गोरखपुर, अगस्त 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को परिवर्तन दल और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने अभियान चलाया। रचित अस्पताल के पास टीम ने अनाउंसमेंट कर सड़क और आसपास के क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाने की अपील की। इसके बाद मौके पर खड़े वाहनों और ठेला-खोमचा दुकानों को हटवाया गया। नगर निगम की टीम ने दुकानदारों और वाहन स्वामियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि सड़क और सार्वजनिक स्थान पर दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान सफाई निरीक्षक आनंद और यातायात निरीक्षक वीर बहादुर सिंह समेत परिवर्तन दल और ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: नगर कार्यपालक पदाधिकारी का अतिक्रमण किए गए दुकानदारों पर चलाया डंडा

हिंदी ह...