Gorakhpur News: पेड़ की डाल गिरने से छह जगह तार टूटे, कई गांवों में बिजली गुल
गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज के अलेनाबाद फीडर क्षेत्र में सोमवार सुबह पेड़ की डाल गिरने से अलगटपुर, गुलरिहा, सोनाटीकर समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अलेनाबाद क्षेत्र में करीब छह स्थानों पर पेड़ों की डाल गिरने से विद्युत तार टूट गए। इसके चलते कई गांवों में सुबह से बिजली गुल रही, जबकि फीडर के कुछ हिस्सों में आपूर्ति चालू रही। बिजली नहीं रहने से उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। पेयजल व्यवस्था के साथ घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहा। बच्चों और बुजुर्गों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।सूचना पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फाल्ट तलाशकर मरम्मत कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया। जेई दुर्गेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.