गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: भीटी रावत, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के कसरवल में पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्राला की बॉडी बुधवार रात चोरी हो गई। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य माध्यमों से जानकारी जुटा रही है। खजनी थाना क्षेत्र के नयपुरा निवासी विवेकानंद चौबे गिट्टी और मोरंग का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि ट्राला में कुछ मैकेनिकल काम कराने के लिए बुधवार को उसे कसरवल स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा कराया था। उस समय ट्राला का इंजन वाला हिस्सा और बॉडी अलग-अलग थे। चालक घर चला गया था।आरोप है कि रात करीब 12 बजे कोई व्यक्ति दूसरी गाड़ी से जोड़कर ट्राला की बॉडी चोरी कर ले गया। हल्का उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है और सीसीटीवी फु...