गोरखपुर, अगस्त 24 -- Gorakhpur News: पीपीगंज। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुम्ब्रा थाना क्षेत्र में घर में पेंट-पॉलिश के दौरान 5.50 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने पीपीगंज क्षेत्र के दो युवकों को हिरासत में लिया है। शिकायतकर्ता सोनी दिवा ने 19 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पेंट-पॉलिश का काम करने वाले निखिल निवासी मंझरिया टोला रघुनाथपुर और आकाश निवासी राजाबारी ने घर में रखी नकदी चोरी की। घटना सीसीटीवी में कैद होने की बात कही गई है। मुंबई पुलिस ने पीपीगंज पुलिस के सहयोग से दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...