Gorakhpur News: पूर्व विधायक के पुश्तैनी मकान का ताला तोड़ा, धमकाने का भी आरोप
गोरखपुर, नवम्बर 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कैंट क्षेत्र के रुस्तमपुर स्थित पूर्व विधायक अंबिका सिंह के पुश्तैनी मकान (पीली कोठी) को लेकर पारिवारिक विवाद थाने तक पहुंच गया है। पूर्व विधायक के बड़े बेटे कौशल किशोर सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह ने अपने देवर उपेंद्र कुमार सिंह, देवरानी अर्चना सिंह समेत तीन लोगों पर मकान का ताला तोड़कर दूसरा ताला लगाने का आरोप लगाया है। विरोध पर असलहा दिखाकर धमकी देने का भी आरोप है। पुष्पा सिंह ने कैंट थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। लंबे समय से पूर्व विधायक अंबिका सिंह तारामंडल क्षेत्र में अपने विधायक पुत्र विपिन सिंह के साथ रहते हैं। पुष्पा सिंह के मुताबिक, मकान में करीब दो महीने से ताला बंद था। वर्तमान में वह परिवार के साथ बेलीपार के भौवापार स्थित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.