गोरखपुर, जुलाई 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जटेपुर के पूर्व पार्षद श्रवण कुमार यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार की सुबह राप्ती तट राजघाट पर 10.30 बजे किया जाएगा। उनके निधन पर महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में पार्षदों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।श्रवण यादव चार बार नगर निगम सदन में पार्षद के रूप में जनता की सेवाएं की हैं। पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि 2006 में प्रथम बार निर्वाचित होकर सदन पहुंचे तो उनका सानिध्य और अनुभव दोनों मिला। तब उनकी पत्नी पार्षद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...