गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग के पूर्व छात्र अनंत प्रकाश अग्रवाल को शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'बेस्ट टीचर अवार्ड 2026' से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। वर्तमान में नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी), ग्रेटर नोएडा में सहायक प्रोफेसर अनंत ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा पक्कीबाग स्थित विद्यालय से तथा उच्च शिक्षा एमएमएमयूटी, गोरखपुर से पूरी की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए इसे विद्यालय और गोरखपुर के लिए गौरव का विषय बताया। यह भी पढ़ें- शिक्षक केवल भविष्य के बारे में नहीं बताते, उसे आकार भी द...