गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में 33वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पूर्वोत्तर रेलवे ने इतिहास दोहराते हुए उत्तर रेलवे को हराकर खिताब अपने अपने नाम कर लिया। पूर्वोत्तर रेलवे ने शुरू से बढ़त बनाते हुए उत्तर रेलवे को 62-46 अंकों से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने विजेता एवं उपजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। शाम को मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे के फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या संख्या में दर्शक मौजूद थे। एक दूसरे से हाथ मिलाकर मैच शुरू हुआ। पूर्वोत्तर रेलवे की टीम शुरुआत से ही उत्तर रेलवे के ऊपर हावी रहते हुए बढ़त बना ली। पूर्वोत्तर रेलवे के राम आसरे यादव, दीपक कश्यप, विजय कुमार, अजय मल्ल...