गोरखपुर, अगस्त 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। पूर्वांचल फिजियोथेरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। यह वर्कशाप किनिसियो टैपिंग थेरेपी पर आयोजित की गई है। इसकी ट्रेनिंग लखनऊ के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. पुनीत चौबे देंगे। संस्था के अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने बताया की कार्यशाला में लगभग 65 फिजियोथेरेपिस्ट शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में डॉ. जमीर सिद्दीकी, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. अंकित यादव और डॉ. दीपक सैनी संयोजन कर रहे हैं। इसका उद्घाटन सीएमओ डॉ. राजेश झा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...