गोरखपुर, अगस्त 31 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से जारी टॉप-100 हाई लॉस फीडरों की सूची में गोरखपुर जिले के तीन विद्युत उपकेंद्रों के फीडर भी शामिल हैं। इनमें बांसगांव तहसील, खजनी और गंगटही विद्युत उपकेंद्र के फीडर शामिल हैं। वहीं, जिला स्तर पर कौड़ीराम के नवादा फीडर को सबसे अधिक लाइन लॉस वाले फीडरों में चिह्नित किया गया है। कौड़ीराम के नवादा फीडर से 2400 से अधिक घरों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। हाई लॉस फीडरों में शामिल होने के बाद बिजली निगम इन क्षेत्रों में राजस्व वसूली और लाइन लॉस कम करने पर विशेष जोर देगा। इसके लिए फीडरों की निगरानी बढ़ाने के साथ विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों की जांच, कनेक्शनों का सत्यापन, मीटरों की जांच तथा बिजली चोरी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा। ...