गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। धनतेरस पर्व के अवसर पर पुष्पांजलि हॉस्पिटल ने 500 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ कार्ड वितरित किए। प्रत्येक कार्ड पर 51,000 रुपये तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। यह पहल आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित रहने वाले लोगों की मदद के लिए शुरू की गई है। योजना का शुभारंभ जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास समाज के कमजोर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि अस्पताल केवल व्यवसाय का केंद्र नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम भी है। इस कार्ड के माध्यम से मरीजों को सर्जरी, ओपीडी में विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श, पैथोलॉजी जांच और आवश्यक दवाइयों की सुविधा दी जाएगी। अस...