गोरखपुर, जुलाई 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तिवारीपुर थाने में युवक की पिटाई के आरोपों के बीच बुधवार को मामले ने नया मोड़ ले लिया। दूसरे पक्ष के राहुल कुमार यादव ने प्रेसवार्ता कर दावा किया कि पूरा विवाद सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर है। आरोप है कि पिटाई का आरोप लगाने वाले युवक ने राजस्व विभाग की पैमाइश के बावजूद दोबारा रास्ते पर कब्जा कर लिया। दूसरी ओर, थाने में मारपीट के आरोपों की जांच सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने शुरू कर दी है। राहुल यादव ने बताया कि गांव मंझरिया में उनकी निजी भूमि से होकर करीब 17 फीट चौड़ा सार्वजनिक रास्ता गुजरता है, जिसका निर्माण सरकारी धन से हुआ था और करीब 200 ग्रामीण इसका उपयोग करते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : अतिक्रमण से घिरी सड़क और खेल मैदान, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश उ...