Gorakhpur News: पुलिया के नीचे पानी में मिला मजदूर का शव, परिवार में कोहराम
गोरखपुर, अक्टूबर 22 -- Gorakhpur News: हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के सहसीं गांव में गुरुवार सुबह पुलिया के नीचे पानी में एक मजदूर युवक का शव मिला। उसकी पहचान गौरी निषाद के 38 वर्षीय बेटे बाबूराम निषाद के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीण टहलने के लिए पुलिया की तरफ निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी। सूचना पर खजनी पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाबूराम मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। आशंका जताई जा रही है कि देर रात पुलिया पर बैठे समय उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिससे वह नीचे पानी में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.