Gorakhpur News: पुरुष में अभिषेक और महिला वर्ग में पूजा ने मारी बाजी
गोरखपुर, सितम्बर 21 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। बड़हलगंज मुक्ति पथ पर आयोजित होने वाले सरयू अमृत महोत्सव के तहत क्षेत्र के सिद्धपीठ मदरिया मंदिर पर रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अलख सिंह सैंथवार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम बचन त्रिपाठी की स्मृति में आठ किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें 202 परिभागियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में अभिषेक कुमार पांडेय ने प्रथम, शिवनंद कुमार ने द्वितीय और सत्यम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में पूजा ने प्रथम, मधुबाला यादव ने द्वितीय और खुशबू गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित पांच-पांच अन्य प्रतिभागियों को सरयू अमृत महोत्सव के दौरान पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.