गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा क्षेत्र के बोक्टा वार्ड नंबर-2 में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पत्नी कालिन्दि की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कालिन्दि पत्नी रूपचन्द ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से पहले से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उनके पति रूपचन्द पर हमला कर दिया। मारपीट में उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुरेंद्र, वीरेंद्र, रामचंदर और राधे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...