Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक को रास्ते में रोककर पीटा, सिर फटा
गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में गुरुवार की रात पुरानी रंजिश में एक युवक को रास्ते में रोककर लाठी-डंडे, बेल्ट और बांस से पीटने से उसका सिर फट गया और शरीर पर कई जगह चोटें आईं है। घायल की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। नौतन निवासी किशन पासवान के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे वह गुलरिहा क्षेत्र में पूजा फार्मेसी के बगल स्थित पुल के पास थे। इसी दौरान महेश, देवा, संजीव पासवान और एक अज्ञात व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए सभी ने लाठी-डंडे, बेल्ट और बांस से उनकी पिटाई कर दी। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.