गोरखपुर, नवम्बर 27 -- Gorakhpur News: हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के पिपरा बनवारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पिपरा बनवारी निवासी कृष्णा कसौधन पुत्र गुड्डू कसौधन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के विनय प्रजापति, विनय गुप्ता, आयुष तिवारी, मुखिया पासवान और आलोक तिवारी उससे पुरानी रंजिश रखते हैं। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह स्कूल से घर लौट रहा था। तभी महुलाखोर के चकरोड पर आरोपियों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों तथा लाठी-डंडे से पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। प्रारंभिक जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर डीएन सरोज ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्...