गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के जुड़ियान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जुड़ियान निवासी कविता चौहान पत्नी विनोद चौहान के अनुसार, पड़ोस के एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष गाली-गलौज कर रहा था। आरोप है कि 17 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे आरोपियों ने उनके बेटे को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने परिजनों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने कविता चौहान की तहरीर पर हरिश्चंद्र चौहान, जगमोहन चौहान और विद्या चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...