Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी
गोरखपुर, सितम्बर 12 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानीराम निवासी युवक ने पुरानी रंजिश में कुछ युवकों पर रास्ते में रोककर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने मारपीट के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मानीराम निवासी राज साहनी पुत्र नवमी साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह महुआतर में खाने-पीने का सामान लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान सिक्टौर निवासी शुभम पुत्र संजय, लकी भारती पुत्र अज्ञात और उनके कुछ साथी वहां पहुंच गए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज भी की गई। आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.