गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के छोटी बुढेली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों ने मां-बेटी को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता सुमित्रा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब आठ बजे पट्टीदार उनके दरवाजे पर चढ़ आए और अपशब्द कहते हुए उन्हें और उनकी बेटी रोशनी को पीटने लगे। मारपीट में दोनों घायल हो गईं। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंकज, किरन देवी, कविता और सुधा देवी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...