गोरखपुर, जुलाई 25 -- Gorakhpur News: जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज पुलिस ने पुरानी रंजिश में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्याणपुर टोला मिठौरा निवासी इन्द्रजीत यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने वादी पर लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने इन्द्रजीत यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...