Gorakhpur News: पीपीगंज में 12 मीटर होगी ओवरब्रिज की चौड़ाई, निर्माण की राह साफ
गोरखपुर, नवम्बर 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। पीपीगंज के सिसई बढ़या समपार फाटक संख्या 14सी पर ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सेतु निगम के प्रोजेक्ट पर रेलवे अधिकारियों की ओर से 12 मीटर चौड़े ओवरब्रिज निर्माण पर सहमति मिली है, जबकि इसी चौड़ाई में एक ओर 1.5 मीटर चौड़ाई में फुटपाथ भी बनेगा। इस ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने के लिए स्थानीय लोगों को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इससे समपार फाटक पर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
ओवरब्रिज की चौड़ाई और प्रस्ताव की पृष्ठभूमि पीपीगंज में पहले फोरलेन ओवरब्रिज बनाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, लेकिन ओवरब्रिज निर्माण शुरू होने से पहले ही पीपीगंज में बाईपास बन गया। उसके बाद कस्बे में वाहनों की संख्या कम हो गई, जबकि स्थानीय लोगों की मांग थी कि कम से कम दुकान मकान त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.