Gorakhpur News: पीपीगंज में मारपीट मामले में छह नामजद, 10 अज्ञात पर केस
गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 स्थित फिराक नगर के बाजरा डेरा में 14 अगस्त को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया है। छह नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और बलवा समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ है। हसीना पत्नी इसहाक ने तहरीर में आरोप लगाया कि विपक्षी जबरन घर में घुस आए और उनके पति इसहाक व दामाद को मारपीट कर घायल कर दिया। इसहाक के सिर और कमर तथा दामाद के सिर में गंभीर चोट आई है। आरोप है कि आरोपी दोबारा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने हमीद, मंजूर, सद्दीक, शादाब, शाहिद और जहरूल समेत 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले एक पक्ष की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.