गोरखपुर, अगस्त 15 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह पीपीगंज थाना क्षेत्र के पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज अभुराम तुर्कवलिया के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान विवाद हो गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाचार्य की तहरीर के अनुसार शासन के निर्देश पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षक तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। इसी दौरान तुर्कवलिया निवासी मुसर्रफ पुत्र मजहर और नदीम पुत्र जावेद बाइक से रैली के बीच पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने छात्र-छात्राओं के साथ गाली-गलौज करते हुए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। शिक्षकों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई और जान...