गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान टीम। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच स्थित बीर बहादुर नगर में शनिवार देर रात 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह दूसरी मंजिल की सीढ़ियों से उतरते समय गिर गई थी, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह परिजनों ने राप्ती नदी के सिसई घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि, घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।

घटना का विवरण मृत किशोरी की पहचान अरविंद सहानी की बेटी अर्चिता सहानी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अरविंद सहानी बाहर रहकर काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी, बेटी और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं।

परिजनों और पुलिस का बयान परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे अर्चिता दूसरी म...