गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह धान के खेत में 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास युवक की बाइक खड़ी थी। मृतक पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 का रहने वाला था। परिजनों ने शव की पहचान अजय पुत्र कैलाश के रूप में की। यह भी पढ़ें- खेत में हत्या कर फेंकी गई युवक की लाश, सनसनीघटना का विवरण रविवार सुबह पट्टे चौराहे से आगे रामपुर ग्रामसभा के पास धान के खेत में एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों को हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अजय के परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दि...