गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों की बड़ी सौगात दी। इन जवानों को सपरिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये मुफ्त इलाज की सुविध के साथ ही मुख्यमंत्री ने उनके दैनिक ड्यूटी भत्ता में वृद्धि करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब पीआरडी जवानों को 500 रुपये की जगह प्रतिदिन 600 रुपये ड्यूटी भत्ता दिया जाएगा। योगी अपने कार्यकाल में इसके पूर्व तीन बार ड्यूटी भत्ता बढ़ा चुके हैं। यह भी पढ़ें- पीआरडी जवानों का मानदेय 500 से बढ़ाकर 600 रुपये हुआपीआरडी स्वयंसेवकों के सम्मेलन योगी, मंगलवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित पीआरडी स्वयंसेवकों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सुविधा कार्ड का वितरण कर 'मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना...