गोरखपुर, जुलाई 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। शाहपुर थाना क्षेत्र में रेलवे हॉस्पिटल के पास सड़क दुर्घटना के बाद मनबढ़ युवकों द्वारा कार सवार युवती के साथ उसके पिता के सामने मारपीट, अभद्रता और बैड टच किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस ने मुख्य आरोपी पादरी बाजार के मोहनापुर निवासी राज निषाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: माफी मांगने से इनकार पर बाइक और स्कॉर्पियो सवार युवकों ने युवती से की मारपीटघटना का विवरण जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती नौ जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे अपने बीमार पिता को इलाज के लिए ग्रैंड विटारा कार से रेलवे हॉस्पिटल लेकर जा रही थी। रेलवे हॉस्पिटल के...