गोरखपुर, नवम्बर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। युवा चेतना समिति, गोरखपुर की ओर से रविवार को 11 बजे शिप्रा लॉन, बबीना रोड में 'पितामही-पितामह सम्मेलन एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह-2026' का आयोजन किया जाएगा। युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मान्धाता सिंह ने बताया कि सम्मेलन में 80 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के पुरुष तथा 75 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु की महिला वरिष्ठजनों का गरिमामय सम्मान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य उनके अभिनंदन के साथ उन अनुभवसिद्ध व्यक्तित्वों के योगदान को रेखांकित करना है, जिन्होंने अपनी साधना, श्रम और संघर्ष से अनेक पीढ़ियों का भविष्य संवारा है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सेंट एंड्रयूज कॉलेज में एलुमनाई सम्मेलन कल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...