Gorakhpur News: पिकअप से किराने का सामान ले गए चोर
गोरखपुर, अक्टूबर 11 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के जैतपुर बाजार में पिकअप में लदे किराने के सामान की रस्सी काटकर चोर हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। पीड़ित तुलसी प्रजापति की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के मुताबिक, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों के कार से आने की जानकारी मिली है। जैतपुर निवासी तुलसी प्रजापति ने बताया कि 11 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे उन्होंने दुकान से किराने का सामान पिकअप में लादकर घर के पास खड़ा किया था। सुबह करीब पांच बजे उठे तो सामान की रस्सी कटी मिली और कई चीजें गायब थीं। पीड़ित के अनुसार, चोर रात करीब तीन बजे ऑल्टो कार से पहुंचे थे। चोरी गए सामान में रिफाइंड तेल के तीन टीन, एक किलो वाले दस गत्ते, मसाले, बिस्कुट और अन्य किराने का सामान शामिल है। पुलिस तहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.