Gorakhpur News: पिकअप की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त
गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: पाली, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शहीद स्मारक डोहरिया के पास गुरुवार भोर में एक आम से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे डोहरिया खुर्द गांव और आसपास के क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई। गनीमत रहा हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। गुरुवार भोर करीब चार बजे आम लेकर गोरखपुर से बखिरा की ओर जा रही पिकअप ने शहीद स्मारक डोहरिया के पास एक बिजली के पोल में टक्कर मार दी जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली कर्मियों ने पोल को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। लेकिन देर रात तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। घघसरा उपखंड के सहायक अभियंता सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि पोल दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। जल्द बिजली बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.