Gorakhpur News: पासपोर्ट सत्यापन पर उठाए सवाल,कार्रवाई की मांग
गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के निवासी किशुन कुमार ने झंगहा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है और मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा कुछ मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। ऐसे में बिना समुचित सत्यापन के पासपोर्ट जारी करना या उसका नवीनीकरण करना नियमों के विपरीत हो सकता है। आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति कानूनी कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से विदेश जाने की तैयारी कर रहा है। शिकायत में मांग की गई है कि पासपोर्ट जारी करने से पहले पुलिस एवं न्यायालय के अभिलेखों का विधिवत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.