Gorakhpur News: पावर कारपोरेशन के निर्देश दरकिनार, टीजी-2 को कर दिया बहाल
गोरखपुर, नवम्बर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम में निलंबित कर्मचारियों की बहाली और तैनाती को लेकर पावर कारपोरेशन के स्पष्ट निर्देशों की अनदेखी का मामला सामने आया है। मारपीट के मामले में जेल जाने के बाद निलंबित टीजी-2 (लाइन) मोहनलाल को बहाल कर दिया गया। आरोप है कि इस प्रक्रिया में पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक के निर्देशों और विधिक राय को भी दरकिनार कर दिया गया। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही तैनाती दे दी गई है। मोहनलाल विद्युत वितरण खंड गुलरिहा बाजार के विद्युत उपखंड पिपराइच अंतर्गत जगदीशपुर उपकेंद्र पर तैनात थे। उनके खिलाफ 13 जुलाई को झंगहा थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में उन्हे जेल भेज दिया गया था। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने 17 जुलाई को उन्हें निलंबित कर दिया था।
बहाली के लिए मांगे गए दिशा-निर्देश मोहनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.