Gorakhpur News: पानी मिलाकर शराब बेचने वाले अनुज्ञापी का लाइसेंस निलंबित
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आबकारी विभाग की टीम ने नौसढ़ स्थित मॉडल शाप में अवैध शराब की बिक्री के मामले में अनुज्ञापी सुधीर जायसवाल का लाइलेंस निलंबित कर दिया है। दुकान संचालक पर पानी मिलाकर शराब बेचने और बिना क्यूआर कोड वाली शराब बेचने का आरोप है। आबकारी विभाग अब दैनिक आधार पर मॉडल शॉप का संचालन करेगा। लाइसेंस के निलंबन मामले में जिलाधिकारी सुनवाई करेंगे। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 15 दिन के अंदर दुकान का संचालन सुनिश्चित होगा।
छापेमारी की जानकारी आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को अवैध शराब की बिक्री की शिकायत पर मॉडल शाप में छापेमारी कर सैंपल लिया था। सैंपल में साफ हुआ कि मॉडल शॉप संचालक द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी। आबकारी विभाग की शिकायत पर पुलिस ने लाइसेंसी सुधीर जायसवाल, संजय सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.