गोरखपुर, नवम्बर 6 -- Gorakhpur News: उरुवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा थाना क्षेत्र के बेलासपुर गांव के पास धुरियापार रोड किनारे शुक्रवार दोपहर पानी भरे गड्ढे में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बनकट निवासी 65 वर्षीय भुवाल के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार भुवाल बुधवार शाम से ही घर से लापता थे। उनकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार दोपहर राहगीरों ने गड्ढे में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...