गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा पुलिस ने पानी की मोटर चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की मोटर और 2,100 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों मुकदमों में बरामदगी के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) बढ़ाई है। पुलिस के अनुसार 24 सितंबर को आरोपी ने वादी के घर से पानी की मोटर चोरी कर ली थी। मामले में गीडा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मलुकही निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र भोज प्रसाद को गिरफ्तार किया। वह वर्तमान में गीडा क्षेत्र के बांसपार में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक पानी की मोटर और 2,100 रुपये बरामद किए। आरोपी के खिलाफ गीडा थाने में चोरी से संबंधित दो ...