गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर,प्रमुख संवाददाता। एम्स क्षेत्र के महादेव झारखंडी कॉलोनी में पानी की टंकी पर चढ़ने वाली किशोरी को बचाने वाली महिला दरोगा को सोमवार को एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। महिला दरोगा की तत्परता और साहस से किशोरी की जान बच गई और बड़ा हादसा बच गया। एम्स थाना क्षेत्र के महादेव झारखंडी कॉलोनी में एक किशोरी पानी की टंकी पर चढ़ी गई थी। वह नीचे कूदने की बात कह रही थी। सूचना मिलते ही महिला उपनिरीक्षक जागृति खरवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने किशोरी को बातचीत के जरिए शांत कराने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक पुलिस उसे समझाती रही, लेकिन वह बार-बार नीचे कूदने की बात कहती रही। इसी बीच किशोरी अचानक टंकी के पाइप को पकड़कर नीचे लटक गई। उसकी...