गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के अति व्यस्त क्षेत्रों में से एक पादरी बाजार चौराहे पर फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। दशहरा से पहले यह फ्लाईओवर तैयार होकर संचालन योग्य हो जाएगा। कार्यदायी संस्था अक्टूबर माह में लोकार्पण की तैयारी के हिसाब से काम तेजी से पूरा करा रही है। पादरी बाजार चौराहा शहर के प्रमुख व्यस्त चौराहों में से एक है। बरगदवा-कौआबाग जेल बाईपास पर स्थित यह चौराहा लंबे समय से यातायात के दबाव और जाम के लिए जाना जाता था। इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। करीब 570 मीटर की लंबाई में 98.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य सितंबर 2024 में शुरू हुआ था।कार्यदायी संस्था उत्तर प...